Wednesday, November 20, 2019

रात को स्तनपान कराते समय याद रखें ये जरूरी बातें

नवजात शिशु का मुख्य आहार ब्रेस्ट मिल्क ही मिलता है। छोटे बच्चों का पेट जितना जल्दी भरता है, उतना ही जल्दी खाली भी हो जाता है। फिर चाहे बात दिन की हो या रात की। दिन के समय तो मां जग रही होती है और अपने बच्चे की पूरी तरह देखभाल कर पाती है।

लेकिन रात के समय अक्सर नींद में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो बच्चे के लिए हानिकाारक होती हैं। इसलिए रात के समय स्तनपान कराते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान देना होता है-

सबसे पहले तो मां को अपने बच्चे को अपने करीब ही सुलाना चाहिए ताकि जब उसे भूख लगे तो मां को इसकी भनक तुरंत हो जाए।

साथ ही रात के समय आप बच्चे को कई पाॅजिशन में दूध पिला सकती हैं। लेकिन आप ऐसी पाॅजिशन चुनें जो आपके व बच्चे के लिए आरामदायक हो।

चूंकि इस समय आप नींद में होती है तो अक्सर आपका ध्यान बच्चे पर नहीं होता। लेकिन फिर भी आप बीच-बीच में उठकर यह अवश्य चेक कर लें कि दूध बच्चे के मुंह तक सही तरीके से पहुंच पा रहा है या नहीं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Xueiwd

No comments:

Post a Comment