Wednesday, November 20, 2019

बार-बार स्ट्रेट करने से बालों को होता है नुकसान

फैशन के इस युग में आप स्टाइलिश दिखने की चाह रखती है, फिर चाहे बात कपड़ों की हो या बालों की। शायद यही कारण है कि कुछ महिलाएं अपने बालों को आकर्षक दिखाने की चाह में उन्हें बार-बार स्ट्रेट करवाती हैं।

लेकिन उनकी यही आदत वास्तव में उनके बालों को खराब कर देती है। तो चलिए जानते हैं बालों को स्टेट करवाने से होने वाले नुकसानों के बारे में-

जब आप बार-बार बालों को हीट देकर स्ट्रेट देते हैं जो बालों का नेचुरल ऑइल  खत्म हो जाता है। इससे आपके बाल रूखे व बेजान दिखने लगते हैं।

इतना ही नहीं, आपकी स्ट्रेटनिंग की आदत से आपके बाल कमजोर भी होते हैं।

जिससे आपको बालों के झडने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

इसके अतिरिक्त सिर में रूखेपन के कारण डैंडफ व खुजली जैसी परेशानियां भी उत्पन्न होती हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OnXqmI

No comments:

Post a Comment