
जब भी आंखों की खूबसूरती की बात होती है तो आईशैडो का नाम आना तो लाजमी ही है। यह तो हम सभी जानते हैं कि आईशैडो आपकी आँखों की खूबसूरती को उभारता है, लेकिन यह केवल तभी होता है, जब आप उसे सही तरीके से अप्लाई करें। हालांकि ऐसी बहुत सी महिलाएं होती हैं, जो आईशैडो अप्लाई करने का सही तरीका नहीं जानतीं।
तो चलिए आज हम आपको इसका सही तरीका बताते हैं-
आईशैडो को लगाने से पहले आँखों का बेस बनाना बेहद जरूरी होता है। इससे आपकी आईशैडो की खूबसूरती उभरकर सामने आती है।
आईशैडो लगाते समय आपको सही कलर का भी चयन करना आना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी स्किन टोन व ओकेजन का भी ध्यान रखना चाहिए।
मसलन, अगर आप ऑफिस के लिए तैयार हो रही हैं तो आपका शेड बेहद लाइट या न्यूड होना चाहिए। वहीं पार्टी में जाते समय आप स्मोकी या डार्क आई मेकअप भी कर सकती हैं।
आप चाहें तो दो-तीन कलर के इस्तेमाल से अपने लुक के साथ प्ले भी कर सकती हैं। साथ ही आप ब्रो बोन व आंखों के कोनों को हाइलाइटर की मदद से हाइलाइट भी कर सकती हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/32ZNUeU
No comments:
Post a Comment