
अक्सर आपने देखा होगा एक बच्चे जब घर में होते हैं तो वह अपने माता पिता से सिर्फ यही शिकायत करते हैं कि वे बोर हो रहे हैं। ऐसे में उनकी डिमांड होती है कि आप उन्हें कहीं बाहर घूमने ले जाए।
लेकिन अगर आप वास्तव में चाहते हैं कि आपका बच्चा थोड़ा क्रिएटिव बने तो आपको बच्चे को बोर भी होने देना चाहिए। अब आप यह सोच रहे होंगे कि बोरियत और क्रिएटिविटी का आपस में क्या कनेक्शन है। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं
जब बच्चे बोर होते हैं तो वे अपना टाइम पास के लिए कुछ ना कुछ क्रिएटिव करते हैं जिससे उनके भीतर की रचनात्मकता निकलकर सामने आती है।
आप देखेंगे कि जब छोटे बच्चे बोर होते हैं तो वे तकिए की मदद से एक मकान बनाते हैं या फिर से अपने खिलौनों को भी जोड़ कर कुछ अलग बनाते हैं। वही छोटी उम्र के बच्चे लेटे लेटे कुछ कविताएं या कहानियां गढ़ने लगते हैं।
आम तौर पर जब आप उन्हें ऐसा करने के लिए कहेंगे तो शायद वे ना कर पाए लेकिन जब बच्चे बोर होते हैं तो वह अपनी क्रिएटिविटी का भरपूर इस्तेमाल करते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qntT4L
No comments:
Post a Comment