Tuesday, December 31, 2019

तमिल लेखक का बेहूदा बयान, कहा मुस्लिमों ने अभी तक क्यो नही कि मोदी औऱ अमित शाह की हत्या

नागरिकता सशोंधन कानून को लेकर देश भऱ काफी विवाद चल रहा है नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यरोप लगा रहे है। हाल ही में चेन्नई में सोशल डेमोक्रेडिक पार्टी ने  नागरिकता सशोंधन कानून पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में एक तमिल लेखक ने काफी शर्मनाक बयान दिया। लेखक नीलई कन्नन ने सभा को सबोंधित करते हुए कहा कि वह हैरान है कि मुस्लिमों ने अभी तक मोदी और अमित शाह की हत्या क्यों नही की। इस बयान के बाद उनकी यह विडियों काफी वायरल हो गई।

लेखक कन्नन एक तमिल साहित्यकार है। अक्सर वह टीवी पर साहित्य से संबधित विचार-विमर्श करते रहते है। प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता ने आऱोप लगाया है।  कि आधा घण्टा से ज्यादा सबोधन तमिल साहित्याकार ने काफी गलत भाषा औऱ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा है कि मैं ये सब देख कर हैरान हूं।  कि मुस्लिम लोगों ने अभी तक नरेद्र मोदी औऱ अमित शाह की हत्या क्यों नही की।

तमिलनाडू की भाजपा ईकाई ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। और लेखक नीलई कन्नन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है लेखक का यह विडियो शनिवार को तिरुनेलवेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान का है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी औऱ गृह मंत्री अमित शाह पर यह टिप्पणी की है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2szsclG

No comments:

Post a Comment