Tuesday, February 11, 2020

लहसुन का नियमित सेवन आपके शरीर के लिए है फायदेमंद, ऐसे करें इस्तेमाल

भारतीय किचन में लहसुन एक आवश्यक मसाला है। हालांकि कई लोग लहसुन खाने से परहेज करते है लेकिन भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसका उपयोग काफी किया जाता है। बाजार में लहसुन आसानी से सभी के लिए उपलब्ध हो जाता है। भोजन में लहसुन का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसलिए लहसुन का सेवन हर व्यक्ति को जरूर करना चाहिए जोकि लाभदायक है।

लहसुन का नियमित सेवन शरीर की कई बड़ी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसके अंदर एंटी फंगल गुण मौजूद होते है जो कई रोगों का सामना करने में सहायक सिद्ध होते है। यदि आप जानना चाहते है लहसुन के सेवन के कुछ और जबरदस्त लाभ तो नीचे दिए गए बिंदुओं को जरूर पढ़े…

लहसुन के नियमित सेवन से होने वाले फायदे

  • रात्रि के समय सोते समय लहसुन का सेवन करना चाहिए। ऐसा नियमित करने से शरीर का स्टेमिना बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है।
  • नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में कमी आती है। जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का निदान होता है।
  • लहसुन का सेवन बढ़ते वजन को कम करने में सहायक होता है। इसके सेवन से बॉडी का फैट तीव्र गति से घटता है और वजन कम होता है।
  • लहसुन के साथ शहद का सेवन काफी गुणकारी है जो हमें कैंसर से बचाता है। खासकर यह पेट के कैंसर में अधिक लाभकारी होता है।
  • रात्रि में सोने से पहले यदि आप भुना हुआ लहसुन का सेवन करते है तो मूत्र के माध्यम से शरीर के अंदर मौजूद गंदे तत्व बाहर निकलते है।
  • गर्भवती महिलाओं को लहसुन का नियमित तौर पर सेवन लाभकारी होता है। ध्यान रखे गर्भवती महिलाओं को भुना हुआ लहसुन खाना चाहिए।

यह भी पढ़े: डैंड्रफ की समस्या से परेशान है तो अपनाएं ये घरेलू उपचार
यह भी पढ़े: कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए कीजिए बेर का सेवन, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/37dOd7L

No comments:

Post a Comment