Tuesday, February 11, 2020

पपीता खाने से दूर होती है ये बड़ी बीमारियां, लेकिन अधिक सेवन हो सकता है खतरनाक

बाजार में आसानी से उपलब्ध होने वाला फल है पपीता। यह शुरुआत में जब कच्चा होता है तो हरा और पकने के बाद पीला हो जाता है। पपीता में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। किसी बीमार व्यक्ति को भी हम फलों में पपीता का सेवन करने की सलाह जरूर देते है। लेकिन क्या आपने कभी इसके बारे में विस्तार से जाना है कि पपीता हमारे लिए किस-किस तरह से लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

चलिए आज इसी विषय पर विस्तार से बात करते है…

पपीता एक लाजवाब फल है जिसका सेवन हर व्यक्ति को करना चाहिए। यह एक ऐसा फल है जिसका सेवन कच्चा होने पर भी किया जा सकता है। पपीता का छिलका काफी मुलायम होता है जिसे आसानी से हटाया जा सकता है। चिकित्सकीय परामर्श के मुताबिक पपीते का सेवन सुबह खाली पेट करने से अधिक लाभ होता है। पपीता स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी लाभकारी सिद्ध होते है। खाली पेट सुबह पपीते का सेवन आपको कई बड़ी बीमारियों से राहत देता है।

पपीता खाने से दूर होती है ये सभी बीमारियां

पपीता का सेवन अत्यधिक मात्रा में भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सांस संबंधी बीमारियां बनने का खतरा बना रहता है। मोटापे से ग्रसित व्यक्ति यदि पपीते का सेवन करते है तो उनके लिए यह लाभकारी होता है। पपीता में विटामिन सी और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो कोलेस्ट्रॉल को बनाये रखने में सहायक है। पीलिया और दिल संबंधी रोगों में भी पपीते का सेवन लाभकारी माना गया है। ध्यान रखे पीलिया की बीमारी में कच्चा पपीता खाना सही होता है।

यह भी पढ़े: सेहत के लिए बहुत मददगार हैं हरी मिर्च का सेवन, जानिए कैसे?
यह भी पढ़े: खाने के तुरंत बाद न करें ये काम, हो सकता है सेहत का नुकसान



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SjTMxa

No comments:

Post a Comment