Monday, February 17, 2020

गुड़ की चाय पीने के है जबरदस्त फायदे, रात को सोने से पहले जरूर करना चाहिए सेवन

रोजमर्रा की जिंदगी में चाय हमारे लिए रिलेक्स होने का सबसे बढ़िया जरिया है। चाय पीने के नुकसान से अवगत होने के बावजूद हम इसका नियमित और अत्यधिक सेवन करते है। चाय की पत्ती में मौजूद कैफीन नाम का तत्व हमारे लिए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। हालांकि साधारण बुखार में सर्दी-खांसी-जुकाम इत्यादि में चाय का सेवन फायदेमंद माना गया है। लेकिन इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा है इसलिए चाय का सेवन हमें बंद कर देना चाहिए।

चीनी के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद है गुड़ की मिठास

चाय के सेवन से सांस में उफान, नाक से खून बहना, भूख न लगना और नींद न आने जैसी गंभीर समस्याएं हमें घेर लेती है। ऐसी स्तिथि में चाय को छोड़ पाना हमारे लिए आसान नहीं हो पाता। इसलिए यहां हम आपको चाय का एक बेहतरीन विकल्प बता रहे है जिसके इस्तेमाल से आप स्वस्थ्य भी रहेंगे और आपकी दिनचर्या भी नहीं टूटेगी। इसके लिए आपको ‘गुड़ से बनी चाय’ का सेवन करना चाहिए क्योंकि चीनी के मुकाबले गुड़ की मिठास अधिक फायदेमंद होती है।

आयुर्वेदिक औषधि का काम करती है गुड़ की चाय

चीनी में कई प्रकार के कैमिकल मौजूद होते है जो स्वास्त्य की दृष्टि से हानिकारक होते है। चीनी का अत्यधिक सेवन ब्लड शुगर जैसी समस्या को जन्म देता है। वही ‘गुड़ की चाय’ पीने का फायदा यह है कि यह आयुर्वेदिक औषधि की भांति काम करती है। इसके सेवन से शरीर के अंदर कई फायदे देखने को मिलते है जिसमें खून का साफ होना और साधारण बुखार अदि शामिल है। इसके अलावा फेफड़ों में ओने वाले संक्रमण से दूर रखने में गुड़ की चाय लाभदायक होती है।

यह भी पढ़े: नियमित सुबह भीगे हुए चने का करें सेवन, मिलेंगे हज़ारों फायदे
यह भी पढ़े: नॉर्मल डिलीवरी से मां बनने के बाद बरतनी चाहिए ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है जान का खतरा



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vHyTDC

No comments:

Post a Comment