Tuesday, February 11, 2020

दिल्ली में ‘आप’ ने लगाई जीत की हैट्रिक, केजरीवाल ने दिल्ली से कहा आई लव यू

दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली विधानसभा में लगातार जीत की हैट्रिक लगाने के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ हनुमान जी के मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अपत्नी सुनीता केजरीवाल और साथी मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। मंदिर जाने से पहले केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर पर दिल्लीवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

हनुमान जी का रहा आशीर्वाद

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जीत पूरे भारत की जीत है। इस जीत के बाद देश में एक नई राजनीति को बढ़ावा मिला है जिसे काम की राजनीति कहते है। दिल्ली की जनता ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी की बेहतर सुविधा देने वाली पार्टी को एक तोहफा दिया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा ‘आई लव यू।’ केजरीवाल ने पार्टी की इस जीत को जनता की जीत बताया और कहा कि हनुमान जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

कांग्रेस की जब्त हुई जमानत

ताजा रुझान को देखते हुए आम आदमी पार्टी को 70 में 62 सीटें मिलते हुए दिखाई दे रही है। वही बीजेपी को 8 सीट पर विजय मिल रही है जो पिछली बार से 5 ज्यादा है। वही देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पिछली बार की तरह इस बार भी बिना खाता खोले रह गई है और करीब 67 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई है। केजरीवाल की जीत में सबसे खास बात यह रही कि आज उनकी पत्नी सुनीता का जन्मदिन भी था और उन्होंने जीत का बेहतरीन तोहफा दिया।

यह भी पढ़े: चीन ने की भारत की सराहना, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बढ़ाया था मदद का हाथ
यह भी पढ़े: 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर होंगे डोनाल्ड ट्रम्प



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ON4MB4

No comments:

Post a Comment