Sunday, February 16, 2020

महिलाओं को डिजिटल साक्षर बनाने की फेसबुक की अनोखी पहल, उत्तर प्रदेश से होगी शुरुआत

फेसबुक दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया नेटवर्किंग कंपनी है। जिसने अब महिलाओं में डिजिटल साक्षरता का विस्तार करने के लिए एक नया कदम उठाया है। फेसबुक ने अपनी इस पहल के तहत भारत के उत्तर प्रदेश में ‘वी थिंक डिजिटल’ नाम से एक कार्यक्रम को शुरू किया है। फेसबुक को उसकी इस पहल में राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पीस फाउंडेशन का साथ मिला है। सभी मिलकर We Think Digital कार्यक्रम को संचालित कर रहे है।

वी थिंक डिजिटल कार्यक्रम के तहत सात राज्यों की महिलाओं को डिजिटल शिक्षा प्रदान की जायेगी। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश समेत असम, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात, झारखंड और बिहार शामिल है। फेसबुक के द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले उत्तर प्रदेश से की जायेगी। बता दे फेसबुक का वी थिंक डिजिटल कार्यक्रम ग्लोबली है जिसे दुनियाभर में चलाया जा रहा है। इसकी घोषणा फेसबुक द्वारा पिछले साल ही की गई थी।

फेसबुक ने पिछले साल दक्षिण एशिया सुरक्षा सम्मेलन के दूसरे आयोजन में इस कार्यक्रम को चलाने की घोषणा की थी। भारतीय राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा कहती है कि, फेसबुक के इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को डिजिटली रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वही फेसबुक इंडिया के पब्लिक पॉलिसी के निदेशक सुश्री अंखी दास कहते है कि, महिलाओं को इंटरनेट पर समान आर्थिक अवसर, शिक्षा एवं सामाजिक संपर्क मिलने चाहिए।

यह भी पढ़े: 24 फरवरी लॉन्च होगा Realme X50 Pro 5G, डिस्प्ले के बारे में सामने आई जरुरी जानकारी
यह भी पढ़े: Oppo ने लॉन्च किया ट्रिपल रियर कैमरे वाला A31 स्मार्टफोन, जानें क्या है कीमत?



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/31XgMW6

No comments:

Post a Comment