मातृत्व का सुख लेना किसी भी महिला के जीवन का सबसे अहम पल होता है। इस पल की खुशियों को शब्दों में बयां किया जाना संभव नहीं है। लेकिन जीवन की इस बड़ी खुशी के लिए एक मां को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। यदि बच्चा नॉर्मल डिलीवरी से हो रहा है तो इसके लिए महिलाओं को सेहत को लेकर काफी ध्यान रखना चाहिए। छोटी सी गलती बच्चे पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए नॉर्मल डिलीवरी के बाद इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
– कामकाजी महिलाएं डिलीवरी के बाद अक्सर घर के कामों में व्यस्त हो जाती है। ऐसा करने से टांकों पर वजन पड़ता है और दर्द भी होता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए। डिलीवरी होने के कुछ दिनों बाद तक शरीर को आराम देना चाहिए ताकि राहत मिल सके।
– नार्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं को इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्तिथि में यदि कोई भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस मामले में लापरवाही करना शरीर के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
– डिलीवरी के बाद महिलाओं को पूर्णतः स्वस्थ होने में करीब 6 महीने का समय लगता है। इस पीरियड में मातृत्व सुख प्राप्त करने वाली महिला को वजनदार सामान नहीं उठाने चाहिए। बार-बार सीढ़िया चढ़ना और वजन ढोने से ब्लड आने लगता है।
– डिलीवरी के तुरंत बाद तली हुई और भुनी हुई चीजे नहीं खानी चाहिए। ऐसा करना स्वास्थ्य के हानिकारक होता है। इसलिए डिलीवरी के बाद बेहतर रिकवरी के लिए तली-भुनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े: भांग का पौधा स्वास्थ्य के लिए होता है काफी लाभदायक, पुरुषों को मिलते है ये बड़े फायदे
यह भी पढ़े: सुबह उठकर करना चाहिए गुड़ का सेवन, सही तरीका जानने के लिए जरूर पढ़े यह लेख
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UUUGCb
No comments:
Post a Comment