Sunday, February 16, 2020

नियमित सुबह भीगे हुए चने का करें सेवन, मिलेंगे हज़ारों फायदे

सुबह का नाश्ता करना सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है। ओट्स, पोहा और दलिए का सेवन तो अधिकतर लोग करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने भीगे हुए चने खाने के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे इससे मिलने फायदों के बारे में। नियमित नाश्ते में भीगे हुए चने का सेवन करने से शरीर रष्ट-पुष्ट बनता है। चने में विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर को स्वस्थ रखती है। इसको खाने से डायबिटीज़ और मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है। आइये जानें इसके फायदे के बारे में –

डायबिटीज़ रखे नियंत्रित

भीगा हुए चने का सेवन करने से डायबिटीज़ को नियंत्रित रखा जा सकता है। चने में फाइबर व प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

​पाचन तंत्र रखे सुचारु

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भीगे हुए चने बहुत सहायक होते हैं। इसमें फाइबर भरपूर पाया जाता है जिससे भोजन को अच्छे से पचाया जा सकता है।

​मोटापा कंट्रोल करे

मोटापे से पीड़ित लोग अपने वजन को कण्ट्रोल करने के लिए भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं। चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स मौजूद होता है जिससे भूख को शांत किया जा सकता है।

​कैंसर के खतरे से बचाव

भीगे हुए चने का उपयोग करने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। ब्यूटिरेट फैटी एसिड से भरपूर चना कैसर को जन्म देने वाली कोशिकाओं को समाप्त करने में मददगार साबित होता है। ऐसे में भीगे हुए चने का सेवन जरूर करें।

​आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के लिए चना बेहद लाभदायक होता है। इसमें β-कैरोटीन तत्व मौजूद होता है जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है। रोज़ाना भीगे हुए चने खाने से आंखों को स्वस्थ बनाया जा सकता है।

​यह भी पढ़ें :  नॉर्मल डिलीवरी से मां बनने के बाद बरतनी चाहिए ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है जान का खतरा

डायबिटीज से है ग्रसित तो इन चीजों को अच्छे से समझ ले



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OUPOco

No comments:

Post a Comment