भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक थकान और कमजोरी हमारे लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। हम चाहते हुए भी इन समस्याओं से दूर नहीं रह पाते। ऐसे में कम उम्र में ही हमारा शरीर लाचार होने लगता है। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने होंगे। यदि आप अपनी लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने के लिए तैयार है तो नीचे दी गई बातों पर जरूर गौर करें। ऐसा करने से आपको चमत्कारी फायदे मिलेंगे।
सुबह उठकर कुल्ला करना
आमतौर पर हम सुबह उठकर कुल्ला करते है जो गलत है। ऐसा करना पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक होता है। दरअसल रात को सोते समय मुंह के अंदर बैक्टीरिया बनते है जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। कुल्ला करने से ये नष्ट हो जाते इसलिए सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना चाहिए नाकि कुल्ला करना।
सुबह उठकर तुरंत चाय पीना
कई लोग इस आदत के आदी हो चुके है। सुबह उठकर तुरंत चाय का सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है। ऐसा करने से गैस और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए यदि आप पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना चाहते है तो सुबह उठकर तुरंत चाय पीने की आदत का त्याग करें।
सुबह उठकर मोबाइल चलाना
बढ़ते समय के साथ यह व्ही एक नई बीमारी है। आजकल की जनरेशन की आदत है वह सुबह हो या शाम मोबाइल के बिना रह ही नहीं सकती। यह और भी खतरनाक हो जाता है जब सुबह उठकर तुरंत मोबाइल चलाते है। ऐसा करने से आँखों पर नकारात्मक प्रभाव होता है और रोशनी जाने लगती है।
सुबह उठकर तुरंत नहाना
सुबह उठकर तुरंत स्नान करने की आदत को बदलने की आवश्यकता है। इससे शरीर का तापमान गड़बड़ा जाता है और हम बीमारियों का शिकार हो जाते है। इसलिए सुबह उठकर तुरंत नहाने की आदत को बदल देना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक रूप से एक नहीं कई फायदे मिलेंगे।
यह भी पढ़े: गुड़ की चाय पीने के है जबरदस्त फायदे, रात को सोने से पहले जरूर करना चाहिए सेवन
यह भी पढ़े: नॉर्मल डिलीवरी से मां बनने के बाद बरतनी चाहिए ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है जान का खतरा
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/31Z16ln
No comments:
Post a Comment