Sunday, February 16, 2020

डायबिटीज से है ग्रसित तो इन चीजों को अच्छे से समझ ले

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे हर कोई परेशानी यह एक आम बीमारी हो गई है। अनियमित जीवनशैली बिगड़ा हुआ खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में डायबिटीज को लेकर बहुत से भ्रम फैले हुए हैं जिन्हें दूर करना बहुत अधिक जरूरी है।

डायबिटीज एक अनुवांशिक समस्या है?

यह भी एक भ्रम है, डायबिटीज अनुवांशिक होता है लेकिन हर किस में ऐसा नहीं होता। कभी-कभी माता-पिता में यह बीमारी ना होते हुए भी बच्चों में हो सकती है। यह खानपान और जीवनशैली और शारीरिक बदलाव की वजह से भी होता है।

 डायबिटीज में फल आसानी से खाया जा सकता है?

लोग अक्सर डायबिटीज में खुद को मीठे से अलग कर देते हो और फलों से जोड़ लेते हैं। कुछ लोग समझते हैं कि फल डायबिटीज की बीमारी में खाया जा सकता है। इसमें शुगर बहुत कम मात्रा में होती है। लेकिन ऐसा नहीं है हर फल के अंदर शुगर का स्तर अलग-अलग होता है। इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह से ही फलों का सेवन करना चाहिए।

 डायबिटीज अक्सर मोटे लोगों को होता है?

अपने सुना होगा कि मोटापा डायबिटीज का सबसे प्रमुख कारण है। लेकिन यह भी एक भ्रम है यह बात गलत है। डायबिटीज जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। जिसकी जीवनशैली अनियमित होगी उन्हें डायबिटीज अपनी चपेट में ले लेती है। इसके लिए आपको कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार नहीं खाना चाहिए। डायबिटीज का मोटापे से कोई सीधा संबंध नहीं है। पतले व्यक्ति को भी डायबिटीज हो सकता है।

 मीठा खाना मना है?

डायबिटीज को सीधे मीठे से जोड़कर देखा जाता है। डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाना मना है ऐसा कहा जाता है। पर ऐसा नहीं है डायबिटीज के मरीज को हर चीज संतुलित मात्रा में लेना चाहिए। इनके आहार में मीठा भी शामिल हो सकता है। लेकिन वह रिफाइंड शुगर होना चाहिए। आपने देखा होगा कि डायबिटीज के मरीज के लिए एक अलग से रिफाइंड शुगर मार्केट में उपलब्ध होता है।  आप इसे अपने खाने पर खाने में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इनकी मात्रा सीमित होनी चाहिए और डॉक्टर की सलाह से ही से लिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीने के है कई फायदे, मिलती है इन बीमारियों में राहत



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uOtIS3

No comments:

Post a Comment